फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report lodged against 30 including SP candidate for violation of code of conduct

Sambhal News: सपा प्रत्याशी समेत 30 पर आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Report lodged against 30 including SP candidate for violation of code of conduct
संभल। सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और असमोली विधायक पिंकी यादव समेत 30 के खिलाफ रविवार को कैलादेवी थाने में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि प्रत्याशी के काफिले में 21 वाहन बिना अनुमति के शामिल थे।
विज्ञापन

वीडियो सर्विलांस टीम के प्रभारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बमनपुरी कला में शनिवार को संभल लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी व कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने रोड शो किया था। रोड शो में 21 वाहन ऐसे शामिल थे, जिनकी अनुमति नहीं थी। मौके पर जांच के दौरान प्रत्याशी अनुमति नहीं दिखा सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा प्रत्याशी, असमोली विधायक पिंकी यादव, पिंकी यादव के पति प्रमोद कुमार, कुमरपाल, योगेंद्र, अजयपाल, महीपाल, रिफाकत अली, रामकेश, जयपाल, सुरेश, वीरेश, बालिस्टर, देवेंद्र, रामकिशोर, श्रीश्चचंद्र, वीरपाल, शंकर सिंह, धनीराम, रामशंकर, अजयपाल, वारिस, अब्दुल हकीम, सलमान, देवेंद्र, सोमवीर, प्रमोद, चंद्रसैन व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed