{"_id":"616733c83c75ae63d211fd6d","slug":"report-for-not-completing-the-construction-of-five-hostels-sambhal-news-mbd4060829153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच छात्रावासों का निर्माण पूरा नहीं कराने में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच छात्रावासों का निर्माण पूरा नहीं कराने में रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में बनने वाली पांच बालिका छात्रावासों का निर्माण पांच साल में पूरा नहीं हो सका है। इनका निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि इसके लिए शासन से 5,79 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था को बार-बार स्मरण पत्र भेजे जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराया गया। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
जिले के गांव लहरावन, बेरनी, हरथला,सिकंदपुर सराय और कस्बा सिरसी में बालिका छात्रावास बनाए जाने थे। इन छात्रावास को बनाए जाने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी ने नवंबर 2016 में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड मुरादाबाद को नामित किया था। नवंबर 2016 में जिला विद्यालय निरीक्षक और अधिशासी अभियंता के बीच अनुबंध हुआ था। कार्यदायी संस्था को 3.35 करोड़ रुपये दिए गए थे। धनराशि के उपभोग के बाद शासन से आए धन से 2.44 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था के खाते में 31 मार्च 2021 को ट्रांसफर कर दिए गए थे। इसके बाद लगातार कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को स्मरण पत्र भेजे गए लेकिन कार्य शुरू नहीं किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि 9 सितंबर 2021 को अंतिम स्मरण पत्र भेजा गया था और एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू नहीं करने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी थी। तय समय पर कार्य शुरू नहीं करने पर ही जिलाधिकारी से अनुमति लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संभल कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट में अधिशासी अभियंता को आरोपी बनाया गया है। इसमें पुलिस ने आईपीसी की धारा 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।