फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against unknown driver in case of death of youth

Sambhal News: युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Report filed against unknown driver in case of death of youth
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढढौला स्थित गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर 21 अप्रैल की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिंहपुर निवासी शिवलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी 28 अप्रैल को थी। 21 अप्रैल को उनका बेटा राजीव पाल गांव पवांसा स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर की बुकिंग कराने गया था। शाम करीब 5:30 बजे घर लौटते समय गांव ढढौला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बेटे की मौत के बाद 28 अप्रैल को बेटी की शादी गमगीन माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed