{"_id":"61abb3cf4e568467b674ab23","slug":"report-filed-against-two-officers-of-venus-sugar-mill-for-buying-sugarcane-illegally-sambhal-news-mbd4115833124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से गन्ना खरीदने के मामले में वीनस शुगर मिल के दो अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से गन्ना खरीदने के मामले में वीनस शुगर मिल के दो अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा शुगर मिल क्षेत्र में अवैध रूप से गन्ना खरीदने की शिकायत पर गन्ना सोसाइटी रजपुरा के कर्मचारियों ने गुरुवार की देर रात क्षेत्र के मार्गों पर छापा मारा। इस दौरान हसनगंज गांव के नजदीक गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ी गई।
ट्रैक्टर चालक गन्ने से भरी ट्राली को लेकर विपरीत दिशा में जा रहा था। शक होने पर उसे रोका गया। पूछताछ में बताया कि संभल जनपद की मझावली शुगर मिल के अधिकारियों के कहने पर वहा गन्ना लेकर जा रहा है। गन्ना विभाग की टीम ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम रामखिलाड़ी गांव चमरपुरा थाना रजपुरा बताया।
रजपुरा गन्ना सोसाइटी के सचिव देशराज सिंह की तहरीर पर शनिवार की देर शाम रजपुरा पुलिस ने वीनस शुगर मिल के अधिकारी गुलाब सिंह, मिल के अध्यासी समेत ट्रैक्टर चालक रामखिलाड़ी पर गन्ना की कालाबाजारी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया चालक को हिरासत में लिया गया है।