फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against three for selling fake Raymond company clothes in Chandausi

चंदौसी में नकली रेमंड कंपनी का कपड़े बेचने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three for selling fake Raymond company clothes in Chandausi
चंदौसी। रेमंड कंपनी के अधिकारियों ने चंदौसी में तीन प्रतिष्ठानों से रेमंड का नकली कपड़ा बेचने का मामला पकड़ा है। कंपनी के अधिकारियों ने दो व्यापारियों व तीसरे प्रतिष्ठान के नौकर के खिलाफ धोखाधड़ी, डुपलीकेसी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीसरे प्रतिष्ठान पर मालिक न मिलने पर कंपनी के अधिकारी ने नौकर का ही नामजद करा दिया। कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

रेमंड कंपनी को चंदौसी में ब्रांड के नाम से नकली कपड़ा बेचने की शिकायत मिली थी। रेमंड कंपनी ने मुम्बई की मास एंड वेनिएंट एजेंसी को मामले की जांच जिम्मेदारी सौंपी थी। एजेंसी के अधिकारी मोहम्मद आकिब ने स्थानीय पुलिस के साथ चंदौसी बाजार में छापा मारा। उन्होंने मोहल्ला घास मंडी में फाइन कटपीस सेंटर और भोला कटपीस सेंटर पर छापा मारा। दोनों स्थानों से एजेंसी व पुलिस ने ने रेमंड ब्रांड के नाम से नकली कपड़े के थान बरामद किए। दोनों दुकानों के मालिकों को भी कोतवाली ले गई। इसके बाद ब्रह्म बाजार में देवी मंदिर के पास सुनील कुमार अनिल (कढैया वाले) पर छापा मारा। टीम को देखकर प्रतिष्ठान का मालिक दीपक कुमार मौके से गायब हो गया। एजेंसी व पुलिस ने वहां से भी नकली रेमंड ब्रांड के थान बरामद किए। मौके से मालिक के गायब होने पर पुलिस नौकर संजीव कुमार को कोतवाली ले आई। एजेंसी के अधिकारी मोहम्मद आकिब की तहरीर ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फाइन कटपीस सेंटर के मालिक नाहिद अख्तर, भोला कटपीस सेंटर के मालिक मिनी अग्रवाल, सुनील कुमार अनिल कुमार (कढैया वाले) के नौकर संजीव कुमार के रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

----
तीन दिन पहले एजेंसी ने कपड़ा खरीदकर प्राप्त किए थे बिल:
कंपनी के अधिकारी मोहम्मद आकिब ने बताया कि उन्हें चंदौसी में रेमंड कंपनी का नकली कपड़ा बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर करीब तीन 15 दिन पूर्व कंपनी के अधिकारी चंदौसी आए थे, तीनों दुकानों से रेमंड ब्रांड नाम का कपड़ा खरीदा था और बिल भी प्राप्त किए थे। जांच में खरीदा गया कपड़ा नकली पाया गया था। एजेंसी संचालक मोहम्मद आकिब ने संभल एसपी को मामले से अवगत कराकर पुलिस की मदद मांगी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चेन से चेन जोड़कर नकली कपड़े बनाने वालों तक पहुंचा जाएगा:
रेमंड कंपनी के अधिकारी मोहम्मद आकिब ने बताया कि चंदौसी के दुकानदार ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं। नकली कपड़ा बेचने के आरोप में उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ये कहां से कपड़ा खरीदकर लाते हैं, फिर उन्हें पकड़ा जाएगा। इस तरह नकली कपड़ा बनाने वालों तक चेन बनाकर पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

--
रेमंड ब्रांड का नकली कपड़ा बेचने के आरोप में लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की पुलिस के साथ जांच की जाएगी। आरोपी कपड़ा कहां से लाते थे, यह पता लगाया जाएगा। ।
मोहम्मद आबिक, मास एंड वेरियंट एजेंसी मुम्बई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed