{"_id":"61648a6d8ebc3e965872b1e7","slug":"report-filed-against-station-superintendent-in-case-of-escaping-with-firearm-chandausi-news-mbd4058454100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लेकर भागने के प्रकरण में स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा लेकर भागने के प्रकरण में स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर में रविवार की शाम घर के बाहर खड़ी गाड़ी का टायर काटने पर तमंचा लेकर युवक को दौड़ाने की घटना में एक युवक ने स्टेशन अधीक्षक सहित दो अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
रविवार की शाम विकास नगर में स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा के घर रिश्तेदार गाड़ी से आए थे। गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर वह अंदर चले गए। तभी दो युवकों ने गाड़ी का टायर काट दिया। रिश्तेदार के शिकायत करने पर आशीष मिश्रा वहां खड़े युवक के पीछे तमंचा लेकर दौड़े। युवक ने बमुश्किल घर में अपनी जान बचाई। घटना को लेकर रविवार की रात विकास नगर निवासी अभय कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
तहरीर में कहा है कि उन्होंने गाड़ी का टायर नहीं काटा था। मगर आशीष मिश्रा ने उनके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अभय कुमार की तहरीर पर आशीष मिश्रा व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तमंचे लेकर पीछे भागने का वीडियो को वायरल हुआ था। वहीं प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।