फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report Filed Against Six Individuals from SM College on Charges of Tampering with Records

Sambhal News: अभिलेख खुर्द बुर्द करने के आरोप में एसएम कॉलेज के छह लोगों पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Report Filed Against Six Individuals from SM College on Charges of Tampering with Records
चंदौसी। अभिलेखों को खुर्द-बुर्द करने के मामले में एसएम कॉलेज के छह कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राचार्य की ओर से पुलिस अधीक्षक (एसपी) से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएम कॉलेज चंदौसी के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि शासन द्वारा महाविद्यालय का प्रबंधतंत्र भंग किया जा चुका है और जून में विशेष ऑडिट प्रस्तावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय के स्ववित्त पोषित खंड के कर्मचारी पंकज सिसोदिया, बृजमोहन, अंशुल श्रीवास्तव और टिंकू बिना कार्यमुक्त हुए अपनी सामग्री लेकर चले गए और बार-बार बुलाने पर भी वापस नहीं आए।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप है कि इन कर्मचारियों ने पूर्व प्रबंधतंत्र के लवकुश कुमार और संजय कुमार के साथ मिलकर महाविद्यालय के अभिलेखों को खुर्द-बुर्द किया। अंशुल श्रीवास्तव पर महाविद्यालय का निजी सॉफ्टवेयर, डोंगल, अकाउंट, नई आईडी, पासवर्ड और अलमारी की चाबी न सौंपने का आरोप है। वहीं पंकज सिसोदिया पर भी अपनी अलमारी की चाबी न देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य के अनुसार, पिछले पांच माह से महाविद्यालय का कार्य प्रभावित है। महाविद्यालय का पूरा लेखा विभाग इन कर्मचारियों के माध्यम से संचालित होता था। विशेष ऑडिट के लिए अभिलेख और लेखा-जोखा अनिवार्य हैं।

एसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed