{"_id":"694af81421057a4c73001681","slug":"report-filed-against-48-for-finding-fake-voters-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-130397-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फर्जी मतदाता मिलने पर 48 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फर्जी मतदाता मिलने पर 48 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक के गांव बिलालपत में 48 मतदाता फर्जी मिले हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद जांच की गई थी। इसमें पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बिलालपत निवासी मो. कमर ने डीएम से शिकायत की थी कि बीएलओ के माध्यम से फर्जी मतदाता बनाए गए हैं। इसके बाद समिति गठित की गई। इसमें डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डीपीआरओ, आईसीडीएस और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की संयुक्त जांच समिति गठित की गई। इस जांच समिति ने बीएलओ द्वारा तैयार की जा रही मतदाताओं से संबंधित सूची में अंकित कई व्यक्तियों की जन्मतिथि जन्मवर्ष, परिवार रजिस्टर एवं आंगनबाड़ी सर्वे रजिस्टर में दर्ज विवरण भिन्न पाया गया।
स्पष्ट हुआ कि सूची तैयार करते समय बीएलओ द्वारा आयु का समुचित सत्यापन नहीं किया गया। जांच समिति द्वारा यह संस्तुति की गई है कि सूची में अंकित अनेक व्यक्तियों द्वारा बीएलओ को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले गांव बिलालपत निवासी शहनवाज, जीशान, आमिर, अजीम, मौसिम समेत 48 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच समिति की अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।