{"_id":"67f6bf9aeee35b45d7027884","slug":"report-against-unknown-person-in-case-of-death-of-a-youth-in-accident-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-121270-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में युवक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में युवक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव बालपुर निवासी रामचरन ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि बीती 3 अप्रैल 2025 की रात करीब साढ़े आठ बजे उसका बेटा अंकित व पड़ौसी अजय बाइक पर सवार होकर दिल्ली से गांव आ रहे थे। तभी बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव बाहपुर पटटी के निकट इस्लामनगर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्साधिकारी ने घायल अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अंकित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अब अंकित का इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में हो रहा है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन