फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report against father-in-law and mother-in-law including husband for dowry death

दहेज हत्या करने के आरोप में पति समेत ससुर व सास के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Report against father-in-law and mother-in-law including husband for dowry death
बहजोई। दहेज हत्या के आरोप में कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के पति समेत ससुर व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला गांव खेतापुर का है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी सुम्मेरी पुत्र हरपाल की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसने अपनी बेटी पूजा (20) की शादी करीब दो माह पहले खेतापुर निवासी बाबूराम के की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुर व सास बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद 16 जून 2022 को सुबह करीब 10 बजे दहेज की मांग को लेकर पति समेत ससुर व सास ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मृतक विवाहिता के पति बाबूराम समेत ससुर खेमकरन व सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed