{"_id":"60b542958ebc3e34fd384beb","slug":"report-against-doctor-in-case-of-death-of-newborn-chandausi-news-mbd390727069","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात शिशु की मौत के मामले में चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात शिशु की मौत के मामले में चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर के नेहरू चौराहे के नजदीक निजी क्लीनिक पर उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत होने के मामले में डॉक्टर पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है। वहां भर्ती मरीजों को सीएचसी गुन्नौर में पहुंचाया गया है।
गुन्नौर क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी धूम सिंह की पत्नी चंद्रावती ने शुक्रवार को सीएचसी गुन्नौर पर बेटे को जन्म दिया था। हालत खराब होने पर बच्चे को रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने उसे गुन्नौर के न्यू अलीगढ़ चाइल्ड केयर अस्पताल ले गए थे। वहां उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस व नायब तहसीलदार, गुन्नौर सीएचसी प्रभारी भी पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने अस्पताल को सील कर दिया तथा आरोपी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप
चंदौसी। जिला बदायूं के गांव बिसौली निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी चंदौसी निवासी युवक से 2016 में हुई थी। आरोपी आए दिन दहेज के लिए परेशान करते थे। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है। तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और शादी में खर्च हुई रकम वापस दिलाने की मांग की है।