फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Relatives jammed for a quarter of an hour over the dead body of a young man found in cold storage

कोल्ड स्टोर में मिला युवक का शव, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Relatives jammed for a quarter of an hour over the dead body of a young man found in cold storage
संभल में हसनपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगाते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। कोल्ड स्टोरेज के हौद में मिले युवक का शव पोस्टमार्टम से लौटा तो परिजनों ने संभल-हसनपुर मार्ग पर रूकनुद्दीन चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने कोल्ड स्टोरेज मालिक और एक ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया। सख्त कार्रवाई की मांग की। और शव अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम कराने पर रोष जाहिर किया। करीब सवा घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाया तब जाम खुल सका। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब दस बजे संभल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव कुरकावली के नजदीक एक कोल्ड स्टोरेज के हौद में युवक का शव उतराता मिला। युवक की पहचान नखासा थाना क्षेत्र के गांव रूकनुद्दीन सराय निवासी सलीम (22) पुत्र इस्तेकार के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की शाम सात बजे शव पोस्टमार्टम से लगा गया तो परिजनों ने शव संभल-हसनपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि सलीम सोमवार की सुबह कोल्ड स्टोर में मजदूरी करने के लिए गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो मंगलवार की सुबह नखासा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। दस बजे शव मिलने की जानकारी हुई लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि कोल्ड स्टोरेज मालिक और ठेकेदार ने हत्या कर शव हौद में डाल दिया। पीड़ित परिजन व अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सवा सात बजे से साढ़े आठ बजे तक जाम लगा रहा। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ अरुण कुमार व कई थानों की फोर्स पहुंच गई। सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाम खुल सका। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने पहले पल्लेदारी कर चुका था सलीम
जिस कोल्ड स्टोरेज में सलीम का शव मिला है, वहां पांच महीने पहले आलू के सीजन में पल्लेदारी कर चुका था। यह जानकारी सलीम के भाई अबरार ने दी। बताया कि पांच महीने पहले मजदूरी की थी। सोमवार को ठेकेदार बुलाकर ले गया था। हत्या कर शव कोल्ड स्टोरेज के हौद में डाल दिया। मां अनीसा व अन्य परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed