फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Refusal bring wedding procession for non-availability dowry in Sambhal

दहेज के दानवों ने किया शर्मसार: बरात के स्वागत के लिए तैयार थे परिजन, फिर हुआ ऐसा कि पसर गया सन्नाटा

Sat, 15 Jul 2023 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jul 2023 06:17 PM IST
सार

लड़की का पिता अन्य लोगों के साथ बहजोई क्षेत्र के गांव में लड़के पक्ष से बात करने पहुंचा तो उनके साथ अभद्रता की गई। लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Refusal bring wedding procession for non-availability dowry in Sambhal
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बरात लेकर नहीं आया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के चंदौसी में दहेज में तीन लाख रुपये नहीं दिए तो दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। पूर्व प्रधान ने लड़के पक्ष की ओर से गांव मई में लड़की के पिता को फोन करके बरात न आने की सूचना दी, तो सभी के होश उड़ गए। लड़की का पिता अन्य लोगों के साथ बहजोई क्षेत्र के गांव में लड़के पक्ष से बात करने पहुंचा तो उनके साथ अभद्रता की गई। लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का निकाह बहजोई क्षेत्र के गांव निवासी युवक से तय किया था। लड़का मस्जिद में इमाम है और बरात शनिवार को आनी तय थी। घर में शादी की सभी तैयारी पूरी हो गई थी। सभी बरात आने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे लड़के पक्ष की ओर से पूर्व प्रधान का फोन आया और लड़की के पिता को बताया कि लड़के वालों को दहेज के तीन लाख रुपये नहीं मिले हैं। इस कारण वह बरात लेकर नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 


बरात न आने की सूचना से लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की के पिता बहजोई थाना क्षेत्र में लड़के पक्ष के घर पहुंचे। वहां उन्होंने बरात लेकर चलने के लिए मिन्नतें की। शादी की सभी तैयारी पूरी होने की बात कही। युवती के पिता ने बताया कि वह दहेज में दो लाख रुपये देने के लिए भी तैयार हो गए थे, पर लड़के पक्ष के लोग नहीं माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन लाख रुपये की मांग करते रहे। बार-बार समझाने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। थाना बहजोई में शिकायती पत्र दिया पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सीओ चंदौसी को शिकायती पत्र देकर लड़के पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed