फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Red Corner Notice to be issued against fugitive Shariq Sata

Sambhal News: भगोड़े शारिक साटा के खिलाफ जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Red Corner Notice to be issued against fugitive Shariq Sata
शारिक साटा। - फोटो : शारिक साटा।
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में शामिल शारिक साटा तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तैयारी की है। इंटरपोल की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जाएगा। मालूम हो कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए हैं लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। इसलिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल की जांच एसआईटी कर रही है। बवाल के दौरान शारिक साटा के गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस ने गोली चलाई थी। इसमें लोगों की जान गई। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शारिक साटा ने ही हथियार उपलब्ध कराए थे और उसने ही गोली चलाने के लिए कहा था। ताकि शहर के हालात पूरी तरह बिगड़ जाएं और कर्फ्यू लग जाए।
विज्ञापन

इस साजिश के रचने के आरोप में शारिक साटा आरोपी है। उसके खिलाफ वाहन चोरी समेत 60 मुकदमे दर्ज हैं और वह देश के बड़े वाहन चोर की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया हुआ है। दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को शासन के पक्ष में कराया जा चुका है। इसके अलावा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जाएगा। ताकि उसका पता लगाया जा सकें और फिर गिरफ्तारी हो सके। जानकारी मिली है कि वह दुबई भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed