फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Recovery of only two lakhs against seven lakhs

सात लाख के सापेक्ष मात्र दो लाख की हुई वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Recovery of only two lakhs against seven lakhs
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटों के लगाने में घपलेबाजी की गई थी। जिला पंचायत राज विभाग की जांच में यह घपलेबाजी उजागर हुई थी। जिसके बाद संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों को जिम्मेदार मानते हुए घपलेबाजी की रिकवरी के आदेश दिए गए थे। कुल साढ़े सात लाख रुपये की रिकवरी होनी है, लेकिन इनमें से अब तक सिर्फ दो लाख रुपये की ही रिकवरी हो सकी है। जिम्मेदारों ने एक सप्ताह का समय दिया है। तय समय में भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसला की मढ़ैया निवासी कपिल देव ने 25 सितंबर-2021 को ग्राम पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों में घपलेबाजी की शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान 15 ग्राम पंचायतों में घपलेबाजी की पुष्टि हुई थी। कुल 742450 रुपये की घपलेबाजी सामने आई थी। इसमें ग्राम प्रधान और सचिव को दोषी मानते हुए नोटिस जारी किए गए। जिसके बाद मुजफ्फरपुर, सैफ खां सराय और नूरियो के प्रधान व सचिव ने 23 हजार-23 हजार रुपये जमा किए। जबकि धुरैटा, बबैना के प्रधान और सचिव ने 25-25 हजार रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन

इस तरह कुल 239800 रुपये की वसूली हुई है। जबकि 502650 रुपये की वसूली अभी बाकी है। जिसने मोहम्मदपुर बावई, कासमपुर, खिरनी मोहिउद्दीनपुर, चाचूनागल, करछली, हैबतपुर, सिकंदरपुर सराय, शहवाजपुर सूरानगला, शेर खां सराय और हसनपुर मुंजब्ता के ग्राम प्रधान और सचिव धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह का समय धनराशि जमा करने के लिए समय दिया गया है। तय समय में भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट खरीद में हुई घपलेबाजी की धनराशि वसूली जा रही है। तय समय में जो धनराशि नहीं जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए जाएंगे और ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
जाहिद हुसैन, डीपीआरओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed