फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   record office close, farmers worries

खतौनी की नकल जारी करने के लिए बना राजस्व विभाग का कार्यालय बंद, ताला देख कर लौट रहे हैं किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
record office close, farmers worries
संभल। खतौनी की नकल फर्द के कार्यालय पर ताला देख कर किसान लौट रहे हैं। लॉक डाउन खत्म होने के बाद अधिकतर सरकारी दफ्तर खुल गए हैं लेकिन संभल की पुरानी तहसील में स्थित राजस्व विभाग का कार्यालय नहीं खुला जिससे किसानों को खतौनी की नकल फर्द नहीं मिल पा रही है ।
विज्ञापन

खतौनी जारी करने के लिए बना सरकारी कार्यालय बंद है। किसान और अधिवक्ता परेशान होते हैं। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि जिन्हें जमीन के बैनामे करने हैं या कर्ज लेना है, उनके लिए खतौनी की नकल लेना जरूरी होता है लेकिन खतौनी की नकल के लिए बना कार्यालय लॉक डाउन होने के बाद से बंद है। अब तमाम किसान आते हैं और उन्हें जब ताला लटका दिखता है तो वे साइबर कैफे जाते हैं जहां मनमानी पैसे देने के बाद खतौनी की नकल निकल पाती है। अगर किसानों को वाजिब मूल्य पर नकल दिलाई जानी है तो फिर सरकारी कार्यालय को शुरू कराया जाए जहां से आसानी से नकल मिल जाए। इस मामले में तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि खतौनी के लिए कार्यालय में भीड़ अधिक हो सकती है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अभी कार्यालय को खोला नहीं गया है जल्दी ही इसे खोलेंगे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed