फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Reconstruction of demolished buildings could not start even after one and a half month of payment

Sambhal News: भुगतान के डेढ़ माह बाद भी नहीं शुरू हो सका ध्वस्त कि भवनों का पुनर्निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of demolished buildings could not start even after one and a half month of payment
बहजोई। करीब सवा करोड़ रुपये के भुगतान के बाद भी ध्वस्त किए गए परिषदीय विद्यालयों के कक्षा-कक्षों का पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। इससे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बैठने की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। यह हाल तब है जबकि करीब डेढ़ माह पहले कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

बीते माह बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के 33 भवनों को ध्वस्त करने के बाद पुनर्निर्माण होना था। इसके लिए विभाग की ओर से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को 15 विद्यालयों के भवनों तथा लोक निर्माण विभाग को 18 विद्यालयों के भवनों के निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। इसके तहत आरईडी को भवनों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 66 लाख 34 हजार रुपये तथा लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ 85 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसको लेकर कक्षा-कक्षों के पुनर्निर्माण को लेकर 9 जनवरी को प्रथम किस्त के रूप में आरईडी को 1 करोड़ 33 लाख 17 हजार रुपये की धनराशि तथा पीडब्ल्यूडी को 1 करोड़ 42 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। जिला समन्वयक सचिन सक्सेना ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर 18 में से 16 भवनों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, लेकिन आरईडी की ओर से अभी तक भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

भुगतान के करीब डेढ़ माह बाद भी आरईडी की ओर से भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। पूरे मामले में आरईडी के एई रमेश चंद्र ने बताया कि आठ भवनों के निर्माण को लेकर तकनीकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुछ दिन में ही भवनों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं सात भवनों की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed