फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Recognize your own shortcomings and avoid blaming others: Baba Phulsande.

अपनी कमियों को पहचानकर दूसरों पर दोषारोपण से बचें : बाबा फुलसंदे

Wed, 30 Sep 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 30 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Recognize your own shortcomings and avoid blaming others: Baba Phulsande.
चंदौसी। बाबा फुलसंदे ने सत्संग में श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन और सद्कर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सबसे पहले अपनी कमियों को पहचानना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चूहे को बिल से बाहर निकालना आसान नहीं होता, उसी प्रकार जीव के लिए माया का पार पाना भी सरल नहीं है। मनुष्य को माया के मोह से ऊपर उठकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। बाबा फुलसंदे ने कहा कि जिन मनुष्यों के मन में अंधकार होता है और जो धर्म के विरुद्ध पाप कर्मों में लगे रहते हैं, वे असुर प्रवृत्ति के होते हैं। वहीं जिनके भीतर प्रकाश रहता है और जो संसार की भलाई में लगे रहते हैं तथा धर्म के विरुद्ध कार्य नहीं करते, वे देवतुल्य होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने मन के पीछे चलने के बजाय विवेक से निर्णय लेना चाहिए। मनुष्य कभी धर्म का पालन करता है तो कभी अधर्म के रास्ते पर चला जाता है। इसी तरह कभी पूजा करता है और कभी पूजा को बुरा बताने लगता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि जीवन में सही और गलत का निर्णय स्वयं के आचरण और कर्मों से करें। मनुष्य चाहे देवता बने या राक्षस, यह उसके कर्मों पर निर्भर करता है। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा फुलसंदे के प्रवचन सुने और धर्म, सदाचार तथा मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।सत्संग के दौरान चौधरी महावीर सिंह, स्रफाई कर्मचारी आयोग की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के अलावा योगेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed