फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Received 15,400 doses of vaccine, vaccination will be done on 200 sessions

वैक्सीन की 15,400 डोज मिली, 200 सत्रों पर होगा टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Received 15,400 doses of vaccine, vaccination will be done on 200 sessions
चंदौसी। वृहद टीकाकरण अभियान के तहत संभल जनपद को 15,400 डोज मिली हैं। शनिवार को सभी सेशन और क्लस्टर एप्रोच में शामिल सभी सत्रों को एक साथ टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के तीसरे दिन वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर वैक्सीनेशन पहुंचाने का काम कर दिया गया है। शुक्रवार को जनपद में 31 सत्रों में 2920 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जनपद में एक जुलाई से क्लस्टर एप्रोच अभियान शुरू हो गया है। पर वैक्सीन के अभाव में इसकी विधिवत शुरूआत नहीं हो पाई। अभियान के तहत विभाग ने सभी आठ ब्लाक में क्लस्टर बनाए हैं। इन ब्लाक के आठ क्लस्टर में एक साथ करीब 170 गांव में टीकाकरण किया जाना हैं। शुक्रवार को संभल जनपद को कोविशील्ड की 9000 डोज, कोवॉक्सिन की 6,400 डोज प्राप्त हुई हैं। कुल 15,400 डोज एक साथ मिली है।
विज्ञापन

वैक्सीन मिलने पर विभाग ने शनिवार को पूरे जनपद में एक साथ अभियान को लागू करने का निर्णय लिया है। एक साथ करीब 170 गांव में वैक्सीनेशन होगा, इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी व अन्य कार्यस्थल पर करीब 31 सत्र आयोजित होंगे। अभियान को धरातल पर उतारने के लिए क्लस्टर एप्रोच में शामिल गांवों में तीन दिन तक ग्राम प्रधान, राशन डीलर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण निगरानी समिति सदस्यों ने टीकाकरण के लिए जागरूक किया था। जागरूकता अभियान का प्रभाव शनिवार को होने वाले वैक्सीनेशन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 2920 लोगों को लगा टीका
शुक्रवार के स्वास्थ्य विभाग के पास 3000 डोज थी। सभी सीएचसी, जिला अस्पताल व अर्बन पीएचसी को 300-300 डोज उपलब्ध कराई गई थी। शुक्रवार को सीएचसी, पीएचसी व विशेष कार्यस्थल पर 31 सत्र आयोजित किए गए। इनमें 2920 लोगों को टीका लगाया गया है।

टीकाकरण कराने की विभाग की ओर से पूरी तैयारी हैं। विभाग को 15,400 डोज मिली हैं। शनिवार को सीएचसी, पीएचसी, विशेष कार्यस्थल व क्लस्टर एप्रोच के सभी स्थानों पर करीब 200 सत्र आयोजित किए जाएंगे। वैक्सीन की कमी चल रही है, यदि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिले, तो रोजाना दस से 12 से 15 हजार लोगों का वैक्सीनेशन करा दी दिया जाएगा।
- डॉ. रामजीलाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed