{"_id":"69178d4d738df63e510a38e9","slug":"rcs-worth-rs-282-crore-issued-to-500-consumers-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-129041-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 500 उपभोक्ताओं को 2.82 करोड़ रुपये की आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 500 उपभोक्ताओं को 2.82 करोड़ रुपये की आरसी जारी
Sat, 15 Nov 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। विद्युत निगम ने सब डिवीजन बहजोई के बिसारू, बहजोई व पुरा बिजलीघर से जुड़े नगर और देहात अंचलों के करीब 500 से ज्यादा बड़े बकायेदारों को 2.82 करोड़ रुपये की आरसी जारी की है।
एसडीओ विद्युत अखिलेश कुमार ने बताया कि नगर समेत तीनों बिजलीघर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में करीब साल भर से अधिक समय से करीब पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओं पर 2.82 करोड़ रुपये की बकाया राजस्व वसूली है। इनमें 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये से अधिक तक के बड़े बकायादार उपभोक्ता शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं पर करीब साल भर से अधिक समय से विद्युत बिल की बकाया राशि है।
उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ताओं ने अभी तक विद्युत बकाया राशि जमा नहीं की तो निगम की ओर से आरसी जारी की गई है। बताया कि अक्तूबर माह में भी तीनों बिजलीघरों से जुड़े गांवों के करीब 399 उपभोक्ताओं को बकाया बिल को लेकर 1.23 करोड़ रुपये की आरसी जारी की गई थी। एसडीओ के मुताबिक अब तक दो बार में निगम की ओर से विद्युत बकाया बिल की वसूली के लिए कुल 899 उपभोक्ताओं को 4.05 करोड़ रुपये की आरसी जारी की गई है।