फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ravanas ego turned to ashes the sky resonated with the name of Rama.

Sambhal News: रावण का अहंकार राख...राम नाम से गूंजा आकाश

Wed, 21 Oct 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 21 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ravanas ego turned to ashes the sky resonated with the name of Rama.
संभल में धूं-धूं कर जलता मेघनाथ का पुतला। संवाद
संभल। विजयदशमी पर कुरुक्षेत्र मैदान में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण स्वरूपों ने रावण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया। एक ओर रावण धराशायी हुआ तो दूसरी ओर आग में अहंकार जलकर राख हो गया। नयनाभिराम आतिशबाजी से आसमान में सतरंगी छठा बिखर गई और श्रीराम के जयकारों से आकाश गूंज उठा।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में रणभेरी बजते ही श्रीराम और दशानन की सेनाएं आमने-सामने आ गईं और भयंकर युद्ध हुआ। इसके साथ ही राम और रावण का युद्ध देखने लायक था। राम ने रावण के वध के लिए एक के बाद एक तीर छोड़े तो रावण ने अपनी मायावी शक्तियों से उनका जवाब दिया।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद जब भगवान श्रीराम रावण का अंत नहीं कर पाए तो रावण के छोटे भाई विभीषण ने रावण को मिले वरदान के बारे में भगवान श्रीराम को बताया, जिस पर श्रीराम ने रावण की नाभि पर तीर मारा, जहां अमृत संचित था। तीर लगते ही रावण जमीन पर गिरकर वीरगति को प्राप्त हो गया। श्रीराम के अग्निबाण से मैदान में खड़े रावण और मेघनाद के पुतले जलकर राख हो गए। रावण का वध होते ही मैदान में भगवान राम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावण वध के बाद भगवान श्रीराम का विजय तिलक किया गया और आरती उतारी गई। इसके बाद मैदान में आतिशबाजी छोड़ी गई। इससे हर ओर माहाैल भक्तिमय हो गया। बाद में लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed