फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ration shop contract suspended for cheating

घपलेबाजी करने के आरोप में राशन की दुकान का अनुबंध निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ration shop contract suspended for cheating
ओबरी (संभल)। असमोली क्षेत्र के गांव बुकनाला में राशन की दुकान पर अनियमितताओं के आरोप में कोटेदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पत्र जारी करके जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में पूर्ति विभाग अगली कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

असमोली के पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि बुकनाला गांव में राशन के वितरण को लेकर तमाम तरह की अनियमितताएं बरतने की शिकायतें मिल रही थीं। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर इसकी जांच की गई। अक्तूबर महीने में जांच की गई थी। जांच में ही राशन कम देने के आरोप प्रकाश में आए। जिसके आधार पर दुकान का अनुबंध निलंबित किया गया है। पत्र जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वितरण में घपलेबाजी लगातार की गई है। कई बार शिकायत के बाद जांच की गई थी। अब निलंबन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed