फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ration card holders will have to do e-KYC, otherwise they will not get ration

Sambhal News: राशनकार्ड धारकों को करानी होगी ई-केवाईसी, नहीं तो नहीं मिलेगा राशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Ration card holders will have to do e-KYC, otherwise they will not get ration
संभल। सभी राशनकार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। नहीं कराई तो राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से यह निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कहा गया है कि राशनकार्ड में जितने सदस्यों के नाम हैं, वह वितरण के अंतिम दो दिनों में अपने विक्रेता के यहां अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड ले ई-केवाईसी करा लें। संभल के पूर्ति निरीक्षक सजनलाल गुप्ता ने बताया कि राशन कार्ड में जितने भी सदस्य होंगे। सभी की ई-केवाईसी होगी। विक्रेता के पास जाकर सबका अंगूठा ई-पॉस मशीन में लगने के बाद ही ई-केवाईसी पूर्ण मानी जाएगी।
विज्ञापन

शासन इस प्रक्रिया के तहत सभी सदस्यों की जांच करवा रहा है। बताया कि जो राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो उनका कार्ड अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राशन लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ई-केवाईसी
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत भविष्य में सस्ता राशन लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोजगार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं, वह प्रदेश में अपने नजदीक किसी भी उचित मूल्य की दुकान या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनकी ई-केवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपरांत भी अपडेट नहीं हो रही है। तो वह आधार केंद्र में अपनी बायोमीट्रिक अपडेट करवाएं, ताकि फिर उनकी ई-केवाईसी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed