{"_id":"663d648bbf53d979940f4744","slug":"raped-a-girl-for-five-years-on-the-pretext-of-marriage-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-110367-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी का झांसा देकर युवती से पांच वर्ष तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी का झांसा देकर युवती से पांच वर्ष तक किया दुष्कर्म
Fri, 10 May 2024 05:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 10 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने दूसरे मोहल्ला निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब शादी करने के लिए बार-बार कहा तो आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की।
पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दूसरे मोहल्ला निवासी युवक पिछले पांच वर्षों से लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। शादी की बात कहने पर टाल देता था। अब शादी की ज्यादा जिद की तो धमकाने लगा। आरोप है कि युवक ने 12 अप्रैल को घर बुलाकर दुष्कर्म किया था और शादी करने से इनकार कर दिया था। इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की तो उन्होंने भी बात को टाल दिया। आरोप है कि बुधवार को वह अपनी बहन के घर थी। इसी दौरान युवक अपने साथ मां, बहन और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ आया और गाली गलौज कर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।