फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rape with woman in sambhal chandausi

महिला को बंधक बनाकर दो दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
rape with woman in sambhal chandausi
धनारी। हाईवे स्थित होटल पर सवारी का इंतजार कर रही महिला को घर छोड़ने की बात कहकर एक शख्स बाइक पर बैठाकर ले गया और धनारी में एक मकान में बंद कर दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पति के साथ थाने पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने पति के साथ दादरी में मेहनत मजदूरी करती है। पांच अक्तूबर को महिला अकेली दादरी से अपने घर रोडवेज बस से आ रही थी। बस में नींद आने के कारण वह गुन्नौर में नहीं उतर सकी और जागने पर धनारी थाना क्षेत्र के मझौला फतेहपुर के ढाबे पर उतर गई।
विज्ञापन

वहां से घर जाने के लिए आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर वाहन का इंतजार करने लगी। आरोप है कि बाइक सवार थाना गुन्नौर के गांव लहरा नगला श्याम निवासी शख्स उसे मिला। महिला को घर पहुंचाने की बात कहकर बाइक पर साथ ले गया और धनारी के एक खाली मकान में दो दिन बंद रखकर दुष्कर्म किया। सोमवार को पति के साथ थाने पहुंचकर महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी किसान मनवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र गंगवार ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed