{"_id":"607dd64b8ebc3e83fa549c3c","slug":"rape-with-girl-in-sambhal-sambhal-news-mbd3868522128","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गई युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म
विज्ञापन
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घास काटने गई युवती से तमंचे के बल पर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव निवासी युवती रविवार की शाम चार बजे अपने घर से जंगल मे घास काटने गई थी। उसी समय गांव का ही एक युवक जंगल में घास काट रही युवती के पास पहुंचा और तमंचे के बल पर नजदीक के खेत में ले गया। जहां डराकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन थाने पहुंच गए और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक लाखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रजपुरा थाना इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।