फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ranjit Singh became the District President and Gaurav the General Secretary of the Village Development Officer Association

Sambhal News: रंजीत सिंह बने ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष व गौरव महामंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Singh became the District President and Gaurav the General Secretary of the Village Development Officer Association
बहजोई। ब्लॉक सभागार में ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे हुई बैठक में चुनाव अधिकारी अमित यादव, राजीव चौहान व कुलदीप सिंह की देखरेख में रंजीत सिंह को जिलाध्यक्ष व अरुण कुमार यादव को प्रांतीय प्रतिनिधि निर्विरोध चुना गया। वहीं, महामंत्री पद दो दावेदार अशोक कुमार व गौरव कुमार कन्नौजिया रहे। इसके लिए चुनाव किया गया।
चुनाव के दौरान कुल 24 मतों में से अशोक कुमार को 10 व गौरव कुमार कन्नौजिया को 14 मत प्राप्त हुए। इस पर चार मतों से जीत हासिल करने वाले गौरव कन्नौजिया को महामंत्री बनाया गया। महामंत्री ने बताया कि इसके अलावा मोहम्मद असलम को मीडिया प्रभारी, अशोक कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतपाल सिंह को कोषाध्यक्ष व मोनिका को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शेष पदों को जल्द भरने के लिए सप्ताह भर में प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अमित यादव व रोहिताश कुमार को जिला संरक्षक बनाया गया। इस बीच नए पदाधिकारियों की शपथ कराई गई। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार ने तथा संचालन मोहम्मद असलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed