फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ramlila begins in Baniyakheda with the play of Narad Moh

Sambhal News: बनियाखेड़ा में नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का मंचन शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins in Baniyakheda with the play of Narad Moh
बनियाठेर के गांव बनियाखेड़ा में रामलीला का उद्घाटन करते कुंवर शैलेंद्र सिंह। स्रोत रामलीला कमेट
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में नारद मोह लीला के साथ 15 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर कलाकारों का नाट्य रूपांतरण और संवाद को देखकर दर्शक उत्साहित नजर आए। रामलीला देखने वाले दर्शक पंडाल में देर रात तक जुटे रहे।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण पर 15 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ शैलेंद्र सिंह ने किया। रामलीला मंचन में दिखाया कि कामदेव पर विजय प्राप्त करने के पश्चात देव ऋषि नारद को अहंकार हो जाता है। इसे दूर करने के लिए भगवान विष्णु योगमाया द्वारा सील नगरी की स्थापना कर विश्वमोहनी के माया रूपी स्वयंवर का आयोजन करते हैं। विश्वमोहिनी की हस्तरेखा देखकर नारद जी उसके गुण व सौंदर्य पर मोहित हो जाते हैं और हरि का रूप मांगने भगवान विष्णु के पास जाते हैं। भगवान विष्णु उन्हें वानर रूप प्रदान कर देते हैं।
विज्ञापन

स्वयंवर में वानर रूपी देवर्षि नारद को देखकर सभी लोग उपहास करते हैं। इससे नारद मुनि क्रोधित होकर भगवान विष्णु को नारी वियोग का श्राप देते हैं। जिसे भगवान विष्णु सहर्ष स्वीकार करते हैं। सच्चाई उजागर होने पर नारद को अपने किए पर बहुत पश्चाताप होता है और उनका अहंकार नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कमल सिंह प्रजापति, प्रिंस, लौकेश, पुष्पेंद्र, छोटे नागर, कपिल प्रजापति, सुशील जैन, थान सिंह यादव, अमृतलाल प्रजापति का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed