फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ramadan: Mosques decorated, Taraweeh prayers offered

रमजान: मस्जिदें सजीं, अदा की तरावीह की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ramadan: Mosques decorated, Taraweeh prayers offered
संभल। रमजान का पाक महीना शुरू होते ही मस्जिदों को झालरों से सजा दिया गया है। तरावीह की नमाज के साथ रमजान का पहला असरा रहमत का शुरू हो गया है। रमजान को लेकर चारों ओर उत्साह का माहौल हैं। लोग ज्यादा से ज्यादा समय इबादत में गुजार रहे हैं। मस्जिदों में कुरान की तिलावत की आवाज गूंज रही हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल क्षेत्र गुलजार हैं। लोग अहले सुबह सहरी कर रहे हैं। रोजा की अहमियत बहुत बड़ी हैं। रोजा सीधे तौर पर अल्लाह के साथ बंदों के रिश्तों को न सिर्फ जोड़ता हैं, बल्कि और मजबूत भी करता हैं। इसलिए रोजा की पाबंदी करनी चाहिए। हर बालिग मुस्लिम महिला व पुरुष को इसका एहतेराम करना चाहिए। मौलाना मुफ्ती आलम रजा खां नूरी ने बताया कि रमजान महीने के पहले 10 दिन रहमत के होते हैं। सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करने वालों पर अल्लाह की रहमत होती है।
विज्ञापन

रमजान के पहले अशरे में मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा दान कर के गरीबों की मदद करनी चाहिए। हर एक इंसान से प्यार और नम्रता का व्यवहार करना चाहिए। रमजान के महीने में हर मुसलमान अपने मन और शरीर को पवित्र रखता है। रमजान में बुरी आदतों पर काबू करके अच्छे विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह हर शख्स के साथ विनम्रता का व्यवहार करता है। रोजा हर उस शख्स पर फर्ज है जो बालिग होता है। उन्होंने कहा कि साल के सभी महीनों में सबसे अफजल रमजान का महीना हैं। रमजान के महीना में अल्लाह ताआला रहमतों व बरकतों की बरसात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed