फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ram Mandir and Diamond Rakhis are attracting sisters

Sambhal News: बहनों को लुभा रहीं राम मंदिर और डायमंत्र राखियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir and Diamond Rakhis are attracting sisters
चंदौसी। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही रंग-बिरंगी राखियों का बाजार सज सज गया है। बाजार में एक से बढ़ कर एक राखी उपलब्ध है। इस बार बहनें भाई की कलाई पर बांधने के लिए अमेरिकन डायमंड राखी ज्यादा पसंद कर रही हैं। मुंबई की ये राखी बहनों को खूब भा रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद गेट बाजार के दुकानदार दीपक डुडेजा ने बताया कि इस बार राम मंदिर और अमेरिकन डायमंड की राखी ज्यादा पसंद की जा रही है। बाजार में 10 रुपये से 2000 रुपये तक की राखी उपलब्ध है। जिनमें 200 रुपए से 2000 रुपए तक की अमेरिकन डायमंड राखी की डिमांड अधिक है। इसके अलावा बच्चों की म्यूजिकल, लाइट की राखी के साथ ही तुलसी मोती की राखी की मांग है। महिलाओं के लिए ब्रासलेट की राखी की ज्यादा बिक्री है। बताया कि मंगलवार से बाजार में रौनक नजर आ रही है।
विज्ञापन

------------
चांदी की राखी पर महंगाई की मार
नगर के ज्वैलर्स अनुराग अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में चांदी का भाव 115000 रुपए प्रति किलोग्राम है। जिससे इस बार चांदी की राखी लोग कम खरीद रहे हैं। उनके पास विभिन्न डिजाइनों में चांदी की राखी उपलब्ध हैं। चांदी महंगी होने की वजह से पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 50 प्रतिशत ही चांदी की राखी की खरीद रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed