{"_id":"61673524187b0e626961b3da","slug":"ram-burns-ravana-made-by-shahid-s-hand-for-45-years-sambhal-news-mbd406083461","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 साल से शाहिद के हाथ का बना रावण जलाते हैं राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 साल से शाहिद के हाथ का बना रावण जलाते हैं राम
विज्ञापन
संभल। 45 साल से शाहिद के हाथ के बने रावण को कई स्थानों पर भगवान राम फूंकते हैं। पूरे साल दशहरा आने का इंतेजार करने वाले शाहिद का पूरा परिवार रावण का पुतला तैयार करता है। एक महीना पहले से ही हर साइज के रावण तैयार करने शुरू कर दिए जाते हैं। दशहरा आने के एक सप्ताह पहले तैयारी को अंतिम रूप देकर लोगों को रावण का पुतला दे दिया जाता है।
संभल के मियां सराय निवासी शाहिद कुरैशी पिछले 45 वर्ष से रावण तैयार करते हैं। रावण तैयार करने की उनकी पहचान दूर-दूर तक बन गई है। इसलिए हर दशहरे पर रामलीला कमेटियां संपर्क करती हैं और अपनी फरमाइश के हिसाब से रावण तैयार करने का आर्डर देती हैं। तय समय पर रावण तैयार कर दिया जाता है। शाहिद कुरैशी ने बताया कि दशहरा आने से एक महीना पहले रावण तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। इस काम में वह अकेले ही नहीं उनके परिवार के अन्य लोग भी लगे रहते हैं।
उन्होंने बताया कि उनके हाथ से बना रावण संभल, हयातनगर, हजरतनगर गढ़ी, कुंदरकी, सैदनगली व अन्य कई कस्बे व गांवों में जाता है। इस वर्ष रावण की ऊंचाई कम की गई है। कोरोना काल से पहले 35 फीट का रावण बनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष 20 फीट का रावण ही तैयार किया जा रहा है।