फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rally of bjp on caa in sambhal

सीएए के समर्थन में निकाली रैली में उमड़ा हुजूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
rally of bjp on caa in sambhal
चंदौसी में सीएए के पक्ष में तिरंगा के साथ समर्थन यात्रा निकालते भाजपाई। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। भाजपा उसके सहयोगी संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चंदौसी में जिला स्तरीय सीएए समर्थन यात्रा निकाली गई। जिसके सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री के जवानों सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

भाजपा के तत्वावधान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण अभियान के तहत रविवार को शहर के संजीवनी पैलेस में गोष्ठी की गई। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री गुलाब देवी, विधायक अजित यादव राजू, आरएसएस के विभाग प्रचारक राजेश, जिला प्रचारक आशुतोष, विभाग कार्यवाह छत्रपाल ने विचार व्यक्त रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी ने की।
विज्ञापन

संचालन अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। संजय सांख्यधर, चौधरी नरेंद्र सिंह के संयोजन में परमेश्वर लाल सैनी, ओमवीर खंड़गवंशी आदि की अगुवाई में दोनों राज्य मंत्रियों ने समर्थन यात्रा का शुभारंभ किया। समर्थन पदयात्रा आजाद रोड, फव्वारा चौक, मालवीय चौक, संभल गेट, घंटाघर फडयाई बाजार, ब्रह्म बाजार, बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट होते हुए संजीवनी पैलेस में समाप्त हुई। यहां हुई सभा में मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि जनता को सीएए को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। इससे लोगों की नागरिकता नहीं छिनेगी बल्कि दी जाएगी। रैली में हजारों की संख्या में भाजपा, आनुषांगिक संगठनों के जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कार्यकर्ता सौ मीटर लंबा तिरंगा के साथ साथ सैकड़ों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था। वंदेमातरम, भारत माता की जय, हम देके रहेंगे आजादी जैसे कई नारे गुंजायमान होते रहे। बाद में सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर भी पहुंचीं।
सीएए के समर्थन यात्रा पर मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा
चंदौसी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैयद शान अली की अगुवाई में करीब तीन सौ मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे और समर्थन पदयात्रा पर पुष्प बरसाने लगे तो माहौल में सांप्रदायिक सद्भाव की मिठास घुल गई। इसमें डा. एहतेमाद हुसैन, हाजी मोहम्मद असलम, खुर्शीदा बेगम, डा. सलमान, फईम सलमानी, बाबूखान, मोबीन सिद्दीकी आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।
डीएम-एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, भारी पुलिस बल तैनात रहा
चंदौसी। भाजपा की समर्थन पद यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क नजर आया। क्योंकि चंदौसी में भी सीएए के विरोध के जुलूस में 20 दिसंबर को उपद्रव हो चुका है। जिसे लेकर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद स्वयं स्थिति पर नजर रखने के लिए जिलेभर के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अमले के साथ चंदौसी पहुंचे। इसके अलावा सुबह से ही शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला पुलिस के साथ-साथ कई मिश्रित आबादी वाले बिंदुओं पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया था। छतों से लेकर हर गलियों तक पुलिस बल की तैनाती रही। पदयात्रा के साथ भी भारी पुलिस बल चल रहा था।

समर्थन यात्रा से कई स्थानों पर लगा जाम
चंदौसी। शहर में भाजपा ने सीएए के समर्थन में पद यात्रा निकाली तो कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित हुआ। जिसके कारण शहर में दोपहर बाद कई स्थानों, खासकर प्रमुख बाजारों में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को खासा परेशानी हुई। हालांकि ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए यातायात निरीक्षक अनुज मलिक व पुलिस बल को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed