फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rally for corona virus

रैली निकाल कर कोरोना वायरस के खतरे से चंदौसी में लोगों को किया गया सावधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
rally for corona virus
चंदौसी। रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में कोरोना वायरस से बचाव को जागरूकता रैली निकाली गई। रोटरी नेत्र अस्पताल, ओप्टोमेट्री कालेज, रोटरी इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एवं टेक्नालाजी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली रोटरी नेत्र चिकित्सालय से प्रारंभ होकर रैली बिसौली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, मुरादाबाद गेट होते हुए फव्वारा चौक पर आकर सभा में परिवर्तित हो गई। क्लब के अध्यक्ष डा. एसके अग्रवाल व सीमा सक्सेना ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने के बजाए सावधानी दिखाने की जरूरत है। इस अवसर पर डा. हरी प्रकाश अग्रावाल, प्रमोद अग्रवाल, संतोष बंसल, विजय कुमार, संजय रुस्तगी, डा. फराज सलीम, डा. चंदेल सिंह, पारुल, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईएमए द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इसके अंतर्गत रविवार को स्टेशन रोड से रैली का आयोजन किया गया। रैली डा. हरीश मदान के हास्पिटल से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक पर जाकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को कोरोना इंफेक्शन से बचाव के लिए पंपलेट का वितरण किया गया। डा. वंदना सक्सेना, डा. विनीता सिंह, डा. मीनाक्षी, डा. अनुविंद, डा. सलिल दीक्षित, डा. मनोज चौधरी, डा. मनोज आहूजा, डा. श्याम गोआनी सक्सेना, डा. सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाथ न मिलाने की जगह हाथ जोड़कर नमस्ते करें
चंदौसी। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक रहनेके साथ-साथ इन उपायों को करें। हम सब मास्क पहने, हाथों को एल्कोल युक्त सेनिटाइजर से साफ करें, हाथ न मिलाएं, हाथ जोड़कर नमस्ते करें। खांसते व छींकते समय मुंह पर कपड़ा रख लें तथा अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed