फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rajpura, Sambhal CHC has no TV medicine, patients are getting worried

Sambhal News: रजपुरा, संभल सीएचसी में टीवी की दवा नहीं, परेशान हो रहे मरीज

Tue, 21 May 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 21 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Rajpura, Sambhal CHC has no TV medicine, patients are getting worried
संभल। क्षय रोगियों को दी जाने वाली दवाएं खत्म हो गई हैं। सोमवार को संभल और रजपुरा सीएचसी में दवा लेने पहुंचे क्षय रोगियों को बैरंग लौटा दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज यदि एक दिन दवा न खाए तो उसका बीते दिनों हुए इलाज का असर कम हो जाता है, जिससे मरीज को ठीक होने में समय ज्यादा लगता है, लेकिन दवा उपलब्ध न होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल में करीब एक महीने से दवा की किल्लत बनी हुई है। बीच-बीच में मरीजों को थोड़ी-थोड़ी दवा देकर काम चलाया जा रहा था। लेकिन अब खत्म हो गई है। रजपुरा सीएचसी का भी यही हाल है। दवा उपलब्ध न होने से टीबी के मरीज अस्पताल आकर लौट जाते हैं। सोमवार को रजपुरा सीएचसी में दवाई लेने पहुंची गांव टिकटा निवासी रामदेई को दवाई नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से टीबी की दवाई नहीं मिल रही है। निजी मेडिकल से दवाई खरीदकर खाने को मजबूर हैं, इससे आर्थिक क्षति हो रही है। वहीं, गांव चंदूनगला निवासी सूरजपाल ने बताया कि एक माह से अस्पताल के चक्कर लगा रहा हूं। टीबी की दवाइयां नहीं मिल रही हैं। बाहर से खरीद कर खा रहे हैं। अब तक एक माह में 900 रुपये की दवाई निजी मेडिकल से खरीदी है। इस मामले में चिकित्सा प्रभारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में टीबी की दवाई उपलब्ध नहीं है। जैसे ही उपलब्ध होगी, मरीजों को बांटी जाएगी।
विज्ञापन



बीच में न छोड़ें इलाज, गंभीर हो सकती है बीमारी
टीबी रोग माइक्रो बैक्टीरियम नामक बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण है। इस बैक्टीरिया को नष्ट करने में लंबा समय लगता है। जिला क्षय रोग अधिकारी के अनुसार सामान्य तौर पर टीबी इलाज का पूरा कोर्स 6 से 9 महीनों तक चलता है, लेकिन किसी भी कारण से बीच में दवा खाना बंद कर देने से टीबी के बैक्टीरिया और अधिक ताकतवर हो जाते हैं और इलाज लंबा चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed