फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rajpura panvasa bdc head politics

रजपुरा-पवांसा प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

Mon, 24 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 24 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
rajpura panvasa bdc head politics
चुनाव - फोटो : file
सत्ता बदलते ही भाजपाइयों की नजर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर पड़ गई है। रजपुरा और पवांसा ब्लाक की प्रमुख की कुर्सी को हथियाने की जुगत में दावेदार जुट गए हैं। पवांसा में तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जीत संबंधी प्रमाण पत्र एक दावेदार ने एकत्र कर लिए हैं, जबकि रजपुरा में प्रमाण पत्र एकत्र करने की तैयारी चल रही है। इन दोनों सीटों पर सपा से जुड़े प्रमुख हैं। अब जल्द ही भाजपाई अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। उन्हें क्षेत्र पंचायत की होने वाली बैठक का इंतजार है।    
विज्ञापन


लगभग दो वर्ष पहले ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव हुए थे। उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। सरकार का असर था, जिससे यहां पर सपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध ही चुनाव जीत गए थे। जबकि पवांसा में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन सपा समर्थित प्रत्याशी की भारी मतों से जीत हुई थी। अब सत्ता परिवर्तन हुआ तो भाजपाइयों की नजर ब्लाक प्रमुखी की कुर्सी पर गड़ गई है।
विज्ञापन

 
भाजपाइयों ने प्रमुख पद की कुर्सी हथियाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि पवांसा में जो भाजपाई ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार हैं। उन्होंने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने अधिकतर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र ले लिए हैं, जबकि रजपुरा में प्रमाण जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दोनों ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक होने का इंतजार है। जिस दिन बैठक होगी। उसी दिन पद के दावेदार भाजपाई नेताओं के सहयोग से अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास करेंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर संभल में राजनीति गर्मा जाएगी।


हालांकि बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल का कहना है कि सपा की सरकार होने पर सत्ता के दबाव में कुछ लोगों ने ब्लाक प्रमुख की कुर्सी हथियाई थी। अब बीजेपी की सरकार है और क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं। उन पर किसी तरह का कोई दबाव काम नहीं करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed