फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rajpura CHC in-charge accused of assault and intimidation

रजपुरा सीएचसी प्रभारी पर मारपीट व धमकाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

सीएचओ के साथ मारपीट व धमकाने का मामला जिलाधिकारी के सामने पहुंचा है।अमित शर्मा का आरोप है कि पांच सितंबर को महिला सीएचओ से सीएचसी प्रभारी ने बदसलूकी की थी।इस जांच समिति में महिला अधिकारी को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Rajpura CHC in-charge accused of assault and intimidation
Rajpura CHC in-charge accused of assault and intimidation - फोटो : SAMBHAL

विस्तार

सीएचओ के साथ मारपीट व धमकाने का मामला जिलाधिकारी के सामने पहुंचा है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को जांच समिति गठित कर दो दिन में रिपोर्ट देने के आदेश किए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट पर काफी हंगामा हुआ और सीएचसी रजपुरा में तैनात सीएचओ अमित शर्मा ने सीएचसी प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया। इस दौरान जिलेभर के सीएचओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएचओ अमित शर्मा ने बताया कि उनकी तैनाती रजपुरा सीएचसी पर है। सीएचसी प्रभारी पर महिला सीएचओ ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। मामले वह गवाह हैं। अमित शर्मा का आरोप है कि पांच सितंबर को महिला सीएचओ से सीएचसी प्रभारी ने बदसलूकी की थी। जिसमें जांच शुरू हुई। वह महिला के पक्ष में गवाह हैं। आरोप है कि सीएचसी प्रभारी इसी बात से रंजिश मानने लगे और उन्होंने मंगलवार की रात आठ बजे करीब उनके साथ भी गालीगलौज की और जब विरोध किया तो मारपीट की। साथ ही नौकरी से हटवाने की धमकी दी। जिलाधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए सीएमओ डा. तरन्नुम रजा को जांच कराने के लिए आदेश किए हैं। साथ ही दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई का भरोसा डीएम ने सीएचओ को दिया। इस आश्वासन पर सीएचओ लौट गए।
विज्ञापन

महिला सीएचओ के पति ने लगाए आरोप
संभल। महिला सीएचओ के पति ने बताया कि उनकी पत्नी पर सीएचसी प्रभारी अनैतिक दबाव बनाते हैं। उनकी पत्नी की तैनाती सीएचसी के एक गांव में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर है। उनकी पत्नी बहजोई से आती जाती हैं। आरोप है कि सीएचसी प्रभारी अस्पताल आने का दबाव बनाते हैं और अपनी बाइक पर भी कई बार बैठाने के लिए कहा है। जब उनकी बात नहीं मानी तो वह बदसलूकी करते हैं। इस मामले की शिकायत सीएमओ से की थी। उन्होंने जांच समिति बनाई थी। रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच हो चुकी है और उसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। सीएचओ इस प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी से मिले थे। जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित करने और दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इस जांच समिति में महिला अधिकारी को भी शामिल किया गया है। डा. तरन्नुम रजा, सीएमओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed