{"_id":"613672758ebc3e7f4a094a78","slug":"rajasthan-police-raided-for-buying-stolen-jewellery-saraf-in-custody-chandausi-news-mbd401751228","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में राजस्थान पुलिस का छापा, हिरासत में लिया सराफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में राजस्थान पुलिस का छापा, हिरासत में लिया सराफ
विज्ञापन
चंदौसी। राजस्थान पुलिस ने आरोपी चोर की निशानदेही पर शहर के सुपर मार्केट में सराफ की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस ने सराफ को चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में हिरासत में लिया है। सराफ ने चोरी के आभूषण खरीदने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की है। सराफ की दुकान पर छापेमारी को लेकर अन्य सराफों में हड़कंप मचा हुआ है।
सोमवार की दोपहर राजस्थान के जनपद बीरभाड़ा थाने के एसआई कालूराम पुलिस टीम के साथ चंदौसी पहुंचे। उनके साथ चोरी के आरोप में पकड़ा गया थाना बनियाठेर के गांव अकरौली निवासी भूकन मौर्य भी था। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की निशानदेही पर राजस्थान पुलिस ने सुपर मार्केट स्थित सराफ की दुकान पर छापा मारा और चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में सराफ युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
कोतवाली में पूछताछ में सराफ ने आरोपी से चोरी के आभूषण खरीदने की बात स्वीकार की है। सराफ के यहां अचानक पड़े पुलिस के छापे से अन्य सराफों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान पुलिस के एसआई कालूराम ने बताया कि राजस्थान के बीरभाड़ा में आरोपी भूकन मौर्य चोरी करते पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया था कि वह बीरभाड़ा से आभूषण चोरी कर चंदौसी में सराफ को बेचता है। उसी की निशानदेही पर छापा मारा गया है। सर्राफ से कितने आभूषण पुलिस ने बरामद किए हैं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।