फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Raj Mistri died due to electric shock from high tension line

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से राज मिस्त्री की मौत

Mon, 03 Feb 2025 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 03 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Raj Mistri died due to electric shock from high tension line
सिरसी में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत के बाद मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए राजमिस्त्री विनोद (45) निवासी पोटा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव पोटा के निवासी विनोद राजमिस्त्री थे। रविवार को वह गांव निवासी अशोक के साथ सिरसी के मोहल्ला शर्की में रेलवे स्टेशन के निकट मंदिर के सामने अमानत के मकान पर दूसरी मंजिल के कमरे में प्लास्टर कर रहे थे। अशोक ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब खाना खाने के बाद विनोद छत के ऊपर टहलने चले गए, जबकि वह नीचे आ गए। इसी दौरान छत के ऊपर से तेज धमाके की आवाज आई तो वहां मौजूद लोगों ने छत के ऊपर जाकर देखा। इस पर विनोद छत के नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलसे दिखाई दिए। वे जमीन पर पड़े थे। उनकी मौत हो गई। इस जानकारी पर गांव के तमाम लोग सिरसी पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विनोद की मौत से पत्नी जयवती और दो बेटियां सुमन व सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बेटियों के साथ मुरादाबाद रह रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article