{"_id":"60ec990f8ebc3e9fde370dcf","slug":"rained-heavily-in-chandusi-chandausi-news-mbd3954801132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कुछ देर राहत, फिर उमस ने बढ़ाई बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कुछ देर राहत, फिर उमस ने बढ़ाई बैचेनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश की कामना कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर आधे घंटे की बारिश ने कुछ देर के लिए लोगों को सुकून मिला,पर इसके बाद उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बारिश होने से स्टेशन रोड पर जलभराव हो गया है। बारिश का पानी हटने में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। सड़क पर पानी भरा होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोमवार की दोपहर दो बजे काली घटा आसमान में घिर आई और ढाई बजे से बारिश होना शुरू हो गई है। लोग सोच रहे थे कि जबरदस्त बारिश होगी तो गर्मी से उमस से राहत मिल जाएगी। मगर आधे के बाद बारिश रुक गई। बारिश के पानी से नगर के स्टेशन रोड, पंचशील कालोनी, विकास नगर, होली मोहल्ला, शक्ति नगर, मुंसिफ मार्ग सहित आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। मगर सबसे ज्यादा खराब स्थिति स्टेशन रोड पर बनी रही। यहां एसएम इंटर कॉलेज से कोतवाली तक जलभराव हो गया। नाले-नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरने पर नागरिकों को उसी से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा था। वाहन पर सवार से लोग निकल जा रहे थे। मगर पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क से पानी हटने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। बारिश से नागरिकों को कुछ समय के लिए तो राहत मिली। मगर आधे घंटे बाद धूप खिलने से उमस पहले अधिक बढ़ गई। जिससे बारिश होने का कोई लाभ नागरिकों नहीं मिल सका।