फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain water pollution arrgements

बरसात ने खोली पालिका के इंतजामों की पोल

Wed, 04 Jul 2018 01:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Wed, 04 Jul 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
rain water pollution arrgements
rain - फोटो : Demo photo
मंगलवार को तड़के हुई झमाझम बरसात ने शहर में जलभराव रोकने को किए गए इंतजामों की पोल खोल दी। सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। वहीं आवास विकास, गणेश कालोनी, तहसील परिसर सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को असुविधा हुई पर भीषण गर्मी राहत मिली। वहीं, दोपहर बाद उमस से लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन

     

सोमवार की रात की शुरुआत को गर्मी से हुई लेकिन रात ढलते ही मौसम सुहाना हो गया। क्योंकि आसमान पर छाए बादलों से फुहारंे गिरने लगीं। हवाएं भी चलने लगीं। मंगलवार को तड़के करीब चार बजे झमाझम बरसात शुरू हो गई। सात बजे तक बरसात होती रही। जिससे तहसील रोड, गोशाला रोड पर मुख्य सड़कें तालाब बन गई। करीब दो फीट तक सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन



इसके अलावा तहसील परिसर, आवास विकास कालोनी, गणेश कालोनी सहित कई स्थानों पर जल भराव हो गया। जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई विद्यालयों में जलभराव को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया। क्योंकि बच्चों के सामने आने जाने की समस्या पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में हर साल सड़के तालाब बनती है, जलभराव से भारी दिक्कतें भी होती है लेकिन कभी भी पालिका प्रशासन इस बड़ी समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिखता है। जलभराव के समय तो बड़े बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बरसात के निकलते ही भूल जाते हैं। ब्यूरो 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed