{"_id":"6aeb9019c7672654f0085d7d","slug":"fir-registered-against-four-people-including-his-brother-in-law-in-the-vikram-murder-case-sambhal-news-c-204-1-chn1011-134391-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विक्रम हत्याकांड में साले समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विक्रम हत्याकांड में साले समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Thu, 05 Nov 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र में चंदौसी से घर लौट रहे युवक विक्रम चौधरी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मृतक के साले समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एफआईआर में आरोपियों पर षड्यंत्र रचकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
मृतक के भाई विगनेश कुमार निवासी ग्राम भारतल मादापुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई विक्रम तीन नवंबर को शाम करीब चार बजे चंदौसी से वापस आ रहा था। इसी दौरान फरीदपुर के पास रास्ते में मुर्गी फार्म के निकट बाइक सवार आरोपियों ने उसे घेरकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंकुश निवासी ग्राम नरौली थाना बनियाठेर, गजराम निवासी ग्राम मढवा थाना संभल, अंकुल निवासी ग्राम सहिनगर थाना सैफनी जनपद रामपुर, आदर्श निवासी फरीदपुर थाना बनियाठेर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पहलू पर भी खास तौर से जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या ससुराल पक्ष से पुरानी रंजिश के चलते तो नहीं की गई है। नामजद अंकुश मृतक का साला है। संवाद