फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain water in sot river

खुदाई के बाद सोत नदी में किसानों को नजर आया पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
rain water in sot river
सोत नदी में बढ़ा पानी- मंगलवार को हुई बारिश के बाद संभल के फिरोजपुर में सोत नदी में पानी बढ़ गया। - फोटो : SAMBHAL
संभल। अवैध कब्जों से मुक्त हुई सोत नदी एक बार फिर जीवनदायिनी बन सकती है। इसके संकेत मिलने लग गए। हाल में ही हुई बारिश से नदी में पानी आ गया है। असमोली चीनी मिल के पास जहां नदी की खुदाई हुए सात दिन हो गए हैं, वहां पर आधा से एक फुट तक पानी है। पानी आने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। अब वे किसान भी खुश नजर आ रहे हैं जो पहले नदी की जमीन दबाए बैठे थे। इन किसानों का कहना है कि अगर नदी में पानी बना रहा तो आने वाले दिनों में उनके दूसरे खेतों की सिंचाईं हो सकेगी और जल स्तर भी सुधरेगा।
विज्ञापन

विरोध भी इसलिए था कि कहीं कुछ स्थानों पर खदाई के बाद अभियान ठप न हो जाए। इस बारे में उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने कहा कि नदी का पूरा हिस्सा अवैध कब्जों से मुक्त होगा और पूरे क्षेत्र की खुदाई भी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश से काम बाधित जरूर हुआ है पर बंद नहीं हुआ है। नदी की खुदाई मनरेगा मजदूरों के माध्यम से जारी है। जहां पर नदी का रकबा सूखा हुआ है वहां पर जेसीबी से खुदाई कराई गई है। संभल-चंदौसी मार्ग पर फत्तेपुर सराय में सोत नदी के रकबे में मंगलवार को भी खुदाई हुई। शाम पांच बजे तक 100 मीटर खुदाई की गई थी जबकि रहमापुर में 20-25 मीटर खुदाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र में बेला, दुगावर, सफातनगर में करीब पांच किलोमीटर हिस्सा खुद चुका है। असमोली के कई इलाकों में खुदाई का अभियान मंगलवार को बारिश की वजह से बाधित रहा।

अलबत्ता डीएसएम शुगर मिल का प्रबंधन अभी खुदाई में लगातार योगदान कर रहा है। मिल के अध्यक्ष सुभाष पांडेय ने कहा कि नदी की खुदाई के काम के लिए वह वर्षोें से सोच रहे थे लेकिन अब जाकर अनुकूल माहौल बना। इस बारे में अमर उजाला ने जब मुद्दा उठाया तो प्रशासन ने भी गंभीरता दिखाई और नतीजा है कि अब सोत नदी जीवनदायिनी के रूप में फिर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed