फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rain increased melting and chill, life affected

बारिश ने बढ़ाई गलन व ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rain increased melting and chill, life affected
चंदौसी। मौसम के बिगड़ते मिजाज ने शीत लहर के साथ-साथ गलन भी बढ़ा दी है। बारिश के बाद पूरे दिन ठिठुरन व गलन बनी रही। शाम को तीन बजे के बाद सूरज निकलने पर लोगों ने ठंड से थोड़ी देर के लिए राहत महसूस की। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ कुछ देर के लिए सूरज निकलने की संभावना है। साथ ही शनिवार व रविवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह नौ बजे तक रुक-रुककर बारिश होने से ठंड अधिक बढ़ गई। गुरुवार की सुबह बारिश के बाद ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह नौ बजे तक हुई बारिश 1.5 एमएम रिकार्ड की गई। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सराहा लेते नजर आए। ठंड अधिक होने से बाजारों में भी ज्यादा ग्राहक नहीं आए। पिछले पांच दिन से हो रही भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शाम को तीन बजे के बाद सूरज निकलने के बाद लोगों ने ठंड से थोड़ी देर के लिए राहत महसूस जरूरी की। मगर शाम छह बजे के बाद हवा चलने से ठिठुरन व गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ कुछ समय के सूरज के दर्शन होंगे। मगर शनिवार व रविवार को बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा व बारिश से खेतों पर गिरी सरसों की फसल
बुधवार की रात हवा के साथ बारिश होने से सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हवा चलने से खेत में खड़ी सरसों की फसल गिर गई। गुरुवार को किसानों ने बताया कि हवा व बारिश से सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरसों में बनने वाला दावा खराब जाएगा, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed