फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain in sambhal

बारिश से खेतों में बिछ गई मक्का और बाजरा की फसल, धान को मिला फायदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
rain in sambhal
पवांसा के गांव साकिन शोभापुर में रिमझिम बरसात और तेज हवा से बिछ गई मक्का की फसल। - फोटो : SAMBHAL
तेज हवा और बारिश से मक्का-बाजरा की फसल को नुकसान
विज्ञापन

धानों की रोपाई में जुटे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
संभल/सौंधन। जिले में शुक्रवार को देर रात और शनिवार को सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे कई खेतों में मक्का और बाजरा की फसल खेत में बिछ गई। धान और गन्ने को फायदा मिला है।
बहजोई क्षेत्र के किरारी समेत की कई गांवों में मक्का की फसल को नुकसान हुआ है। पवांसा के गांव औरंगाबाद देवरी में शनिवार की सुबह हुई बारिश के साथ तेज हवा ने किसान की चार बीघा मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। किसान वीरेश यादव ने बताया कि मक्का की फसल को तैयार करने में चार महीने लगे। आवारा पशुओं से फसल को जैसे-तैसे बचाया मगर अब बारिश और तेज हवा में फसल नष्ट हो गई। भाकियू के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र में मक्का की फसल चौपट हुई है। वहीं भाकियू के महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से मक्का और बाजरा को क्षति हुई है। कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस समय गन्ना और धान को बहुत फायदा हुआ है। धान लगाने में किसानों को बहुत आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में 4000 हेक्टेयर में मक्का और 73000 हेक्टेयर में होता है बाजरा
संभल। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि बारिश से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। जिले में 4,000 हेक्टेयर में मक्का होता है। इसके अलावा 73,000 हेक्टेयर में बाजरा की खेती होती है। उनके मुताबिक बारिश और तेज हवा से मक्का को थोड़ा सा नुकसान हुआ है पर बाजरा की फसल को जो नुकसान हुआ है वह ठीक हो जाएगा। क्योंकि पौधे अभी छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed