Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rain exposes drain cleaning

Sambhal News: बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल

Sat, 06 Jul 2024 05:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 06 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes drain cleaning
चंदौसी (संभल)। मानसून की पहली बारिश ने जिले में नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। सप्ताहभर से रोजाना हो रही बारिश से शहर से लेकर देहात तक जलभराव की स्थिति बनी है। कई गांवों में घरों तक में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा और भूरेशाह रोड पर जलभराव की स्थिति पिछले पांच दिन से बनी है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। संभल नगर पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी ने नालों का निरीक्षण किया है। कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि सफाई व्यवस्था बनाई जाए। जिससे जलभराव से राहत मिले। वहीं दूसरी ओर चंदौसी में मूसलाधार बारिश के बाद शहर में जगह जगह जलभराव के हालात बन गए। सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हो गई थी। दोपहर एक बजे तक बारिश हुई। इससे जलभराव हो गया। करीब दो घंटे के बाद जलभराव से राहत मिल सकी। यह जलभराव चंदौसी में एसएम कॉलेज के सामने, स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, गोलागंज, बिसौली गेट, घटिया गेट, आवास विकास, सीता आश्रम जैसे प्रमुख स्थानों पर हो गया। जो भी लोग इस जलभराव से होकर गुजरे उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका का चार्ज अभी संभाला है। क्षेत्र में निरीक्षण भी किया है। जहां व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने की जरूरत है वहां निर्देश दिए गए हैं। समस्या का समाधान जल्द कराए जाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिभूषण तिवारी, ईओ, नगर पालिका संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed