फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Railways started the work of ROB on its part, it will be completed in six months

Sambhal News: रेलवे ने शुरू किया अपने हिस्से के आरओबी का काम शुरू, छह महीने में होगा पूरा

Sun, 02 Mar 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 02 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Railways started the work of ROB on its part, it will be completed in six months
चंदौसी।
विज्ञापन

मंडी समिति रेल फाटक पर रेलवे ने अपनी सीमा में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए मंडी समिति के सामने का रास्ता बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। ओवरब्रिज के निर्माण में रेलवे 20 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कार्यदायी संस्था छह महीने में अपने हिस्से का काम पूरा करेगी। अगर सब सही रहा तो अगले साल फरवरी में आरओबी पर वाहन फर्राटे भरते नजर आएंगे।चंदौसी मंडी समिति रेलवे डबल फाटक पर आरओबी का निर्माण धीरे-धीरे साकार होते दिखाई दे रहा है। जल्द ही लोगों को यहां लगने वाले रोजाना के जाम से निजात मिलेगी। आरओबी का निर्माण कार्य दो हिस्सों में होना प्रस्तावित है। जिसमें ट्रैक के ऊपर का हिस्सा रेलवे और एप्रोच पुल सेतु निगम को पूरा करना है। सेतु निगम की कार्यदायी संस्था करीब एक साल से अपने हिस्से का एप्रोच पुल का निर्माण कर रही है। दिसंबर में एप्रोच पुल के सब स्ट्रक्चर का काम पूरा होने के बाद से लगातार सुपर स्ट्रक्चर का काम चल रहा है। इसमें मुख्य रूप से पेडस्टल और गर्डर बनाने का काम किया जा रहा है।
फिलहाल सीओ ऑफिस के सामने तीन गर्डर बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं शुक्रवार को रेलवे ने भी अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। रेलवे की कार्यदायी संस्था ट्रैक के ऊपरी हिस्से में 63 मीटर में निर्माण करेगी। दो पिलर पर ट्रैक के ऊपर ब्रिज बनकर तैयार किया जाएगा। स्टील मटेरियल के ब्रिज में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। छह महीने में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


732 मीटर लंबा होगा यह आरओबी
यह आरओबी करीब 732 मीटर लंबा होगा, जोकि आठ पिलर पर बनकर तैयार होगा। सर्विस रोड समेत इसकी चौड़ाई 18 मीटर होगी। जिमसें कैरिज की चौड़ाई 8.5 मीटर होगी, जिस पर वाहन चल सकेंगे। आरओबी के दोनों साइड सर्विस रोड बनेगा। इसकी चौड़ाई 4.5 मीटर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कब्रिस्तान फाटक पर बढ़ा वाहनों का दबाव

क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का कार्य शुरू होते ही मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कब्रिस्तान फाटक पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था ने रेलवे के हिस्से में खुदाई करा दी। यातायात चौकी के सामने गड्ढा कर दिया गया। अभी तक डबल फाटक से बाइक, ई- रिक्शा और कार जैसे छोटे वाहन गुजर रहे थे। अब पूरी तरह से रास्ता बंद होने के बाद यातायात प्रभावित हो गया है। खासकर मंडी समिति मुरादाबाद रोड की ओर जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
वर्जन

- रेलवे ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। करीब छह महीने में ट्रैक के ऊपर ब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा। -
लवप्रीत, साइड इंचार्ज, कार्यदायी संस्था रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed