फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Railway track cracked, patrolling man alertness saved the accident, trains passed on other track

Sambhal: रेल की पटरी चटकी, पेट्रोलिंग मैन सतर्कता से बचा हादसा, दूसरे ट्रैक से गुजारी गई ट्रेनें

Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
सार

चंदौसी के बहजोई से बबराला जा रही रेल ट्रैक पर दरार आ गई थी। सुबह ट्रैक को चेक कर रहे कर्मियों की नजर इस पर पड़ी। उनकी जानकारी के बाद इसे ठीक करवाया गया। 

विज्ञापन
Sambhal: Railway track cracked, patrolling man alertness saved the accident, trains passed on other track
चंदौसी में चटकी रेलवे लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढकारी के पास रेल की पटरी चटक गई। पेट्रोलिंग मैन की सतर्कता से हादसा बच गया। इसके बाद कॉशन पर ट्रेन गुजारी गईं। शाम को पटरी बदल दी गई। बहजोई से बबराला रेल ट्रैक पर गांव ढकारी के पास बुधवार की रात किसी समय रेल पटरी में दरार आ गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह रेल ट्रैक को चेक कर रहे पेट्रोलिंग मैन की नजर रेल ट्रैक पर पड़ी। उन्होंने पटरी के टूटने की सूचना बहजोई रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने कंट्रोल को सूचना देकर ढकारी के पास रेलवे ट्रैक से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे टूटी पटरी को बदल गया। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।

ठंड में लोहे की पटरी सिकुड़ती है। जिस कारण वह चटक गई थी। पैट्रोलिंगमैन की सतर्कता से हादसा टल गया। शाम के समय पटरी को बदल दिया गया। इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। -संजीव सक्सेना, एडीईएन रेलवे चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed