फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Raids Conducted on Handicraft Units; Notices Issued Upon Discovery of Irregularities

Sambhal News: हैंडीक्राफ्ट इकाइयों में छापा, अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Raids Conducted on Handicraft Units; Notices Issued Upon Discovery of Irregularities
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय में सींग का इस्तेमाल करके बटन तैयार करने वाली दो हैंडीक्राफ्ट इकाइयों पर छापा मारा। धूल और ध्वनि की रोकथाम के लिए इंतजाम नहीं मिले। दुर्गंध का माहौल मिला। साथ ही, किसी भी विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर दोनों इकाइयों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने शिकायत मिलने पर शनिवार को दोपहर में मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय में रईस के घर में संचालित रईस हैंडीक्राफ्ट और मोहम्मद आदिल द्वारा संचालित साएरा इंटरप्राइजेज इकाई पर छापा मारा। दोनों इकाई सघन आबादी वाले क्षेत्र में संचालित मिलीं। बताया गया कि इकाइयों में कच्चे माल के रूप में सींग का इस्तेमाल कर बटन बनाने का कार्य होता है।
विज्ञापन

इकाई परिसर में कटिंग मशीन, घिसाई मशीन एवं बिना कैनोपी इंजन के संचालन से धूल और ध्वनि की रोकथाम के लिए इंतजाम नहीं मिले। इकाई के आसपास अत्यंत दुर्गंध की समस्या पाई गई। किसी भी विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दोनों इकाइयों के संचालकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 152 के तहत नोटिस जारी किया गया है। दोनों 28 अप्रैल को न्यायालय में पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed