फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Raid revealed, EO residence was being illuminated with stolen electricity

Sambhal News: छापे में खुलासा, चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था ईओ आवास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
Raid revealed, EO residence was being illuminated with stolen electricity
चंदौसी (संभल)। बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को ईओ के आवास पर बिजली चोरी पकड़ी। छह माह पहले बकाया बिल जमा न करने पर विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। बिजली विभाग बिना सूचना दिए खंभे से कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। अब बिजली विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को टीम चंदौसी नगर पालिका के ईओ के आवास की चेकिंग करने पहुंची थी। छह महीने पहले बकाया भुगतान न करने पर ईओ आवास का कनेक्शन काट दिया था। चेकिंग के दौरान आवास पर चोरी से बिजली चलती मिली। खंभे से केबल डालकर बिजली इस्तेमाल की जा रही थी, यह बिजली चोरी की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

आरोप है कि कनेक्शन जोड़ने की सूचना ईओ की ओर से बिजली विभाग को नहीं दी गई। वहीं टीम ने चंदौसी के मोहल्ला कुरैशियान, पंजाबियान और सीकरी गेट पर सात स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। एलटी लाइन एबीसी में कट और मीटर के इनकमिंग केबल के अलावा अलग से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ कृष्ण कुमार ने कहा कि मुझे यहा चार्ज संभाले कुछ दिन ही हुए हैं। बिजली चोरी करके चलाई जा रही थी, इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। विद्युत विभाग की टीम के आने पर जानकारी हुई है। बिना अनुमति बिजली कनेक्शन करने के मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
---------------------
देहात में भी चलाया बिजली चेकिंग अभियान
चंदौसी/धनारी। नरौली और धनारी में भी बृहस्पतिवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। नरौली में उप खंड अधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव करेली और कैथल में चेकिंग की। पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिससे कर्मचारियों ने बिजली केबल काटकर कब्जे में कर लिए। एसडीओ ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। वहीं धनारी के सिंहपुर गांव में चेकिंग के दौरान 12 जगह बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। संवाद
-------

------

बिजली टीम चेकिंग कर रही थी। इस दाैरान ईओ आवास पर पोल से डायरेक्ट केबल लगा पाया गया। बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार शुक्ला, एसडीओ प्रथम।

-----------
एक ही गांव में 135 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में बृहस्पतिवार को हिरौनी बिजलीघर के अवर अभियंता सुनील कुमार और उप अवर अभियंता मुनेश्वर दयाल ने संयुक्त रूप से बिजली चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग से गांव में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता सुनील ने बताया कि 135 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed