फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Raid on fertilizer shops

जिले में 27 खाद की दुकानों पर छापे, सात नमूने भरे, चार को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer shops
चंदौसी/जुनावई। जिले में गुरुवार को एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीमों ने 27 खाद की दुकानों पर छापे मारे। टीमों ने डीएपी खाद के सात नमूने भरे तथा निरीक्षण में खामियां मिलने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी किए। टीम को देेखकर कुछ दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम गुन्नौर प्रेमचंद्र सिंह के नेेतृत्व में टीम ने तहसील क्षेत्र में सात दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें नीरज खाद भंडार, बबराला में बीके खाद भंडार, सजल कुमार खाद भंडार बंद मिले। बजरंगी खाद भंडार पर डीएपी खाद नहीं मिली। जुनावई में अधिकारियों ने नेहा फर्टिलाइजर, गुन्नौर में रामकुमार खाद भंडार न्यू साईं ट्रेडर्स से भी खाद का नमूना लिया। छापामारी अभियान की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदार शटर गिराकर गायब हो गए।
विज्ञापन

टीम में एसडीएम प्रेमचंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, एआर कोऑपरेटिव हरेंद्र सिंह रहे।
संभल व चंदौसी तहसील में बीस खाद की दुकानों पर छापेमारी की गई। इनमें चंदौसी तहसील में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, कृषि उप निदेशक हीरा सिंह जीना ने चार डीएपी के नमूूूने लिए। निरीक्षण में कुछ दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर पूरा नहीं मिला, तो कही पीओएस मशीन नहीं है। ऐसे चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। संभल तहसील में एसडीएम दीपेंद्र यादव और भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह ने दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed